हरदा। भाजपा विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गाँधी को ‘गांधी’ सरनेम छोड़कर ‘खान’ सरनेम लगाने की हिदायत दी।
दरअसल हरदा में प्रताप टाकीज तिराहा गेट पर आयोजित रैली में भाजपा विधायक कमल पटेल पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘राहुल अपना गाँधी सरनेम हटाओ और तुम्हारा असली सरनेम है जो तुम्हारे दादा का है ‘खान’ वह लिखो। फिरोज खान की औलादों महात्मा गाँधी को क्यों बदनाम कर रहे हो।’
कमल पटेल ने आगे कहा कि, ‘तुमने गाँधी के नाम पर 50 साल राज किया और देश की जनता को गरीबी में रखा। उनके नाम का पैसा कांग्रेस के नेताओं की जेब में आया। राहुल के पापा राजीव गाँधी भी नकली गाँधी थे।’
