शिवपुरी। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के शो में पहुंचकर अमिताभ बच्चन को भावुक कर देने वाली शिवपुरी की महिला इन दिनों सुर्ख़ियों में है।
52 वर्षीया सपना बढ़ाया का सफ़र बड़ा काफी संघर्षशील रहा है। युवा उम्र में ही उन्होंने पति को बचाने के लिए किडनी दी थी। हालाँकि वह बच नहीं पाए। इसके अलावा उन्होंने सड़क हादसे में परिवार के चार लोगों को एक साथ खो दिया। इन सब के बाद भी सपना ने हार नहीं मानी और अपने परिवार को संभाला। उन्होंने अपने बच्चों को पड़ा लिखाकर काबिल बनाया। सपना स्वयं भी अध्ययन करती रही।
कई सालों के प्रयास के बाद इस बार सपना को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पर पहुँचने के मौका मिला। अमिताभ बच्चन के शो में सपना ने एक लाख साठ हजार रुपये की रकम जीती। यह कार्यक्रम पांच नंबवर की रात्रि को प्रसारित हुआ।
सपना ने बताया कि उनके मामा को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचने में सफल हुए थे। तभी से वह भी इस कोशिश में थी कि उन्हें भी एक बार यह सीट नसीब हो जाए। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों के सकारात्मक व्यवहार की भी सराहना की। सपना ने धनराशि तो कम जीती, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ बैठने और बातचीत करने के अनुभव को उन्होंने किसी भी राशि कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण बताया।
