May 9, 2026

कांग्रेस नेता के भंडारण पर छापा, सरकारी राशन पकड़ा

गुना। प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चले आ रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। टीम को दो दुकानों पर गेंहू, चावल, चना और डीजल सहित बड़े पैमाने पर यूरिया का अवैध भंडारण मिला है। गौरतलब है कि यह भंडारण कांग्रेस के स्थानीय नेता बद्रीविशाल धाकड का है।

दरअसल गुना कलेक्टर भास्कर लक्षाकार को सूचना मिली थी कि चांचौडा थाना क्षेत्र के बटावदा गांव में दो दुकानदारों ने अवैध रूप से पीडीएस की सामग्री का भंडारण कर रखा है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम राजीव समाधिया ने पुलिस अमले के साथ दो दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।

शाम के समय बटावदा गांव पहुंची एसडीएम की अगुवाई वाली टीम ने सबसे पहले व्यापारी और कांग्रेस नेता बद्रीविशाल धाकड की दुकान पर छापा मारा। यहाँ टीम को 681 बोरी गेंहू, चावल और चना मिला। साथ ही 1 हजार 200 लीटर डीजल अवैध भंडारण के रूप में जब्त किया गया है। इसके अलावा यहाँ से बड़े पैमाने पर यूरिया का अवैध भंडारण भी मिला है।

इसके बाद टीम रमेशचंद्र बंशीलाल की दुकान पर पहुंची। यहाँ टीम को 45 बोरी गेहूं, 24 बोरी चना, 650 लीटर पेट्रोल सहित अन्य कीटनाशकों का अवैध भंडारण मिला। दोनों दुकानों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने के बाद एसडीएम समाधिया ने मौके पर प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष फाइल प्रस्तुत कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri