इंदौर। कॉलेज की प्रताड़नाओं से तंग आकर एक छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्र ने जहर खाने का वीडियो भी बनाया। वीडियो में छात्र कॉलेज प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगा रहा है। फ़िलहाल छात्र एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती है।
दरअसल इंदौर के टैगोर कालेज के छात्र अजय मिश्रा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अजय कॉलेज की प्रताड़नाओं से तंग आकर जहर खाता हुआ नजर आ रहा है। अजय वीडियो में कह रहा है कि कॉलेज द्वारा पहले और दूसरे सेमेस्टर के एक्जाम करवाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं दिया गया। कॉलेज में चार माह से पढ़ाई नहीं हो रही थी। कॉलेज में पढ़ाने के लिए टीचर ही नहीं है। जब मैंने आवाज उठाई तो कॉलेज प्रबंधक अजय पारीक ने मुझे मारा और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की बात कही।
बताया जा रहा है कि छात्र ने जनसुनवाई में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ।
