May 9, 2026

अयोध्या फ़ैसले पर सुरक्षा के एहतियातन चाक चौबंद इंतज़ाम

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ शनिवार को अयोध्या विवाद पर अपना फैसला सुनाएगी। फैसले को लेकर मध्यप्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। एहतियातन शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

दरअसल अयोध्या मामले को लेकर प्रदेश में किसी तरह का हंगामा न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉंफ्रेंस के जरिए सभी जिलों के कलेक्टर से बात की है। मध्यप्रदेश पुलिस ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि कहीं भी कोई तनाव की स्थिति निर्मित होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी प्रदेश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि, “अयोध्या मामले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के मद्देनज़र मैं प्रदेश की जनता से अमन-चैन,शांति व सद्भावना की अपील करता हुँ।हर वर्ग से अपील करता हुँ कि जो भी फ़ैसला आये, सभी मिलजुलकर उसका सम्मान व आदर करे। प्रदेश की गंगा-जमुनी की संस्कृति के अनुरूप हम सभी को अपना भाईचारा क़ायम रखते हुए हमारा आपसी सोहाद्र व सद्भाव क़ायम रखना है। किसी भी प्रकार की अफ़वाहो से सावधान व सजग रहे। क़ानून व्यवस्था के पालन में सभी सहयोग करे।“

वहीँ भोपाल के कलेक्टर ने कहा है कि, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, लेकिन बाजार और दफ्तर खुलें रहेंगे। सभी लोग अपने सभी कार्य सामान्य रूप से कर सकेंगे। इसके अलावा दूध, ईंधन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और एंबुलेंस जैसी सभी तमाम सेवाएं भी आम दिनों की तरह ही जारी रहेंगी। कलेक्टर ने सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को खुली बॉटल या अन्य किसी बर्तन में पेट्रोल-डीजल न देने के निर्देश दिए है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri