बड़वानी। अयोध्या विवाद पर फैसले को लेकर मध्यप्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने प्रदेश की जनता से भाईचारे और सद्भावना का माहौल बनाए रखने की अपील की है।
दरअसल बाला बच्चन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करने के लिए राजपुर पहुंचे है। यहाँ उन्होंने अयोध्या मामले को लेकर अपील की है कि, प्रदेश के सभी नागरिक भाईचारे और सद्भावना का माहौल बनाए रखें। प्रदेश में कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो। हम सभी को न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए। माननीय सुप्रीम कोर्ट से जो भी निर्णय अयोध्या मामले पर आए उसे स्वीकार करते हुए उस निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
