सागर। मध्य प्रदेश की सरकार कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाड़ियों में अंडे देने की योजना तैयार कर रहे है। वहीँ सूबे में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिया जाने वाला पोषण आहार पशुओं को खिलाया जा रहा है।
मामला सागर जिले के रहली का है। यहाँ एक घर में पोषण आहार के 400 पैकेट मिले है। इस पोषण आहार को पशुओं को खिलाया जा रहा था। दरअसल राजकुमार सोनी नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बच्चों को खिलाए जाने वाले पोषण आहार की चार बोरियां एक घर पहुंची है।
इस पर तहसीलदार ने पुलिस के साथ घर पर छापा मारा तो वहां से चार बोरियां में 400 पैकेट पोषण आहार के जब्त किए गए, जबकि 46 पैकेट खाली मिले। इन पोषण आहार को जानवरों को खिलाया जा रहा था।
