झाबुआ। गुजरात से विदिशा की ओर जा रहा सरसों के तेल से भरा टैंकर दुर्घटना होने से पलट गया। टैंकर पलटने से उसमें भरा तेल सड़क पर बिखर गया। जिसे लुटने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गई।
दरअसल घटना इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर झाबुआ के पिटोल चौकी क्षेत्र के नाका ग्राम के पास घटी है। टैंकर में करीब 36 हजार लीटर सरसों का कच्चा तेल भरा हुआ था। तेल सड़क पर जमा होकर टेबल की शक्ल में तब्दील हो गया। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह बर्तन लेकर तेल लुटने पहुँच गए।
