इंदौर। इंदौर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हरा दिया है। लेकिन मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्य देखने को मिला।
दरअसल भारत की जीत से पहले एक प्रशंसक मैदान में घुस गया। प्रशासन को मैदान में आता देख भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने उससे मुलाकात की और उसे समझाईश दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी युवक को मैदान से बाहर ले गए।
