May 9, 2026

पुलिस ने पकड़ा बेरहमी से गोवंश भरकर ले जा रहा अवैध कंटेनर

आगर-मालवा। पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 58 गोवंश के पैरों को बांधकर उन्हें बड़ी बेरहमी से कंटेनर में ठूंस-ठूंस कर भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इन गोवंशों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।

आगर मालवा जिले की कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अवैध गोवंश भरकर राजस्थान से दक्षिण भारत की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर हाईवे से गुजर रहे कंटेनर को रोककर तलाशी ली। पुलिस को कंटेनर में बड़ी बेरहमी से भरे गोवंश मिले।

पुलिस मामले में कंटेनर के ड्राइवर सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीँ एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने कंटेनर में मौजूद 58 गोवंश को गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर हालत खराब होने से इलाज भी कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज के जाँच में जुट गई है।

दरअसल गोवंश का अवैध परिवहन करने के लिए लंबे समय से आगर मालवा जिले से होकर गुजरने वाले इंदौर कोटा हाईवे का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पुलिस ने 20 दिनों पहले भी एक कंटेनर को पकड़ा था। इन कंटेनर में अलग-अलग स्टेट की फर्जी नंबर प्लेट रखी जाती है। कंटेनर जिस स्टेट से गुजरता है, उसकी नम्बर प्लेट लगा दी जाती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri