May 10, 2026

बोहरा समाज की अनूठी पहल, कर रहे बुज़ुर्गों का जीवन ख़ुशहाल

रतलाम। बोहरा समाज ने 70 की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है। समाज की इस पहल से बुजुर्गों के जीवन में खुशहाली आ रही है। समाज के युवा हर रविवार को बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ खेलते है। बुजुर्ग व्यक्ति भी घुड़सवारी, निशानेबाजी जैसी गतिविधियों में उत्साह से भाग लेते है।

दरअसल बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना साहब के दिये गए पैगाम के मुताबिक “एक हवा सौ दवा” का अभियान पूरे देश मे चलाया जा रहा है। रतलाम में भी बोहरा समाज के लोग हर रविवार को समाज के तैय्ब्बी स्कूल परिसर में जुटते है। यहाँ ऐसे बुजुर्गों को लाया जाता है को घर से निकल नहीं पाते और लोगों से मिलजुल नहीं पाते।

स्कूल परिसर में खेल कूद, घुड़सवारी, बग्गी में बैठ कर भ्रमण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन खेलों में बुजुर्ग भी उत्साह से भाग लेते हैं। यहाँ बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण भी होता है। ताकि उनकी तकलीफों से रूबरू होकर उन्हें पूरा सम्मान घर पर मिले। उनके परिजनों से घर जाकर चर्चा की जाती है। बुजुर्गों की आबोहवा बदल कर उनके जीवन में खुशहाली लाने की समाज की यह कोशिश वाकई काफी सराहनीय है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri