खंडवा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए खंडवा में स्कूली छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए हैं। स्कूली बच्चों की एक विंग ने शहर भर में साईकिल चलाकर पेट्रोल बचाने के साथ-साथ वाहन का कम उपयोग करने का संदेश दिया। बच्चों के इस अभियान की जब चारो ओर सराहना होने लगी तो खंडवा नगर निगम भी बच्चों के इस अभियान से जुड़ गया।
दिल्ली की प्रदूषण की गूँज जब देश में चारो खाने में गूंजी तो इसमें न जाने कितने पर्यावरणविद सक्रिय हो गए। कहीं पराली जलाने पर रोक लगी तो कहीं ओड-इवन फ़ॉर्मूले पर गाड़ियाँ सडकों पर चलाने के लिए फरमान जारी कर दिए गए। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए खंडवा में अब बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल रैली के माध्यम से आम जन मानस को जागरूक कर रहे हैं। साइकिलों पर पर्यावरण संरक्षण की विभिन्न नारे-पोस्टरों के साथ ये बच्चे सड़कों पर उतरकर साईकिल चलाते हुए लोगों से वाहनों का कम उपयोग करने के संदेश के साथ-साथ खंडवा को हर-भरा बनाने का सन्देश भी दे रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण की बच्चों के इस प्रेरणादायक अभियान की गूँज जब चारो और फैली तब खंडवा नगर निगम भी बच्चों के इस अभियान के साथ जुड़ गई। नगर निगम द्वारा बच्चों के साथ स्वस्थ्य खंडवा और स्वच्छ खंडवा का अभियान भी शुरू कर दी गई।
बहरहाल, बच्चों की यह कोशिश कितनी कारगर होगी यह आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन इन छोटे मासूमों की पर्यावरण संरक्षण की इस कोशिश की चर्चा हर घर में हो रही है।
