May 10, 2026

पुलिस ने निभाया इंसानियत का फ़र्ज़, निराश्रित का किया अंतिम संस्कार

विदिशा। आमतौर पर पुलिस का कठोर चेहरा लोगों के सामने आता है। लेकिन हाल ही में पुलिस ने इंसानियत का ऐसा फ़र्ज़ निभाया कि जिसने भी देखा वह भावुक हो उठा। पुलिस ने एक निराश्रित व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर मानवता की नई मिसाल पेश की है।

दरअसल विदिशा के त्योंदा थाना क्षेत्र में एक निराश्रित 50 वर्षीय मोहन सिंह की अचानक तबीयत ख़राब हो गई थी। मोहन सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के कारण मोहन सिंह को भोपाल रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।

मोहन सिंह के शव को वापस लाने पर उनके अंतिम संस्कार को लेकर बातचीत शुरू हुई। इस पर त्योंदा थाना टीआई आनंद सिंह ठाकुर ने अपने स्टाफ और ग्रामीणों के साथ मिलकर मोहन सिंह का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। टीआई आनंद ठाकुर ने मृत बुजुर्ग की अर्थी को कांधा भी दिया और पूरे विधि-विधान से मोहन सिंह का अंतिम संस्कार भी किया।

इस पूरी घटना को लेकर आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बड़ा है। पुलिस का यह सामाजिक चेहरा भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। घटना की जानकारी लेने के बाद एसपी विनायक वर्मा ने भी अपने पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए अन्य लोगों को भी सामाजिक दायित्व को निभाने की बात कही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri