May 10, 2026

कांग्रेस विधायक के नाम पर अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने की धौंस

शिवुपरी। कांग्रेस विधायक के नाम पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रेत माफिया कांग्रेस विधायक के नाम पर वनकर्मियों को धमकता नजर आ रहा है।

दरअसल शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में वनकर्मियों ने जांच के दौरान अवैध रेत से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका था। इस दौरान वहां मौजूद रेत मफिया ने वन अमले को विधायक जसवंत जाटव के नाम पर धमकी की और अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा लिया। वीडियो में रेत मफिया मोबाइल पर विधायक की वन कर्मी से बात कराता नजर आ रहा है।

वहीँ वीडियो सामने आने पर कांग्रेस विधायक का कहना है कि मुझे नहीं पता हैं कि कौन मेरे नाम पर कर्मचारियों को धमका रहा है। मैंने तो स्वयं कलेक्टर और एसपी से अवैध रेत खनन को रोकने की मांग की है। अगर कोई मेरा नाम लेकर रेत खनन का काम कर रहा है तो लिखित में शिकायत करना चाहिए।

उड़नदस्ते में शामिल जवानों का आरोप है कि रेत माफिया हमें धमकाते हैं कि विधायक से कहकर तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा। हालाँकि इस वीडियो के सामने आने के बाद करैरा के सोन चिरैया अभ्यारण्य व इसके आसपास के इलाके में राजनीतिक प्रश्रय पर अवैध उत्खनन जोरों पर है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri