May 10, 2026

शेर के वीडियो से दहशत, वीडियो की सच्चाई पर खड़े हो रहे सवाल

आगर-मालवा। आगर मालवा में देर रात एक वीडियो वायरल होने से लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। वीडियो दिखाया गया है कि आगर मालवा के पास कानड़ क्षेत्र में एक शेर पिछले 4 दिन से दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने से लोगों में दहशत है। लोग इस वीडियो को धड्डल्ले शेयर कर रहे हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। हालाँकि वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल खडे हो रहे हैं।

हालाँकि इस वीडियो की बारीकियों को देखें तो पता चलता हैं कि वीडियो में दिखाई दे रही जगह और शेर आगर मालवा का नहीं है। वीडियो में शेर के आसपास दिखाई दे रही हरियाली और पौधे मालवा क्षेत्र में नहीं है। ऐसे पौधे गुजरात में दिखाई देते हैं। साथ ही वीडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह गुजराती भाषा से मिलती-जुलती है।

वहीँ वन विभाग के अधिकारियों का भी मानना है कि यह शेर की प्रजाति गुजरात में ही पाई जाती है। ऐसे में इस वीडियो के गुजरात का होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। लेकिन लोग बिना किसी पुख्ता प्रमाणिक जानकारी के वीडियो को शेयर करने में लगे हुए हैं।

ख़ास बात यह है कि एक व्यक्ति ने दावा भी पेश किया कि उसी ने यह वीडियो बनाया है। व्यक्ति का कहना हैं कि वह जा रहा था और उसे शेर दिखाई दिया तो उसने वीडियो बना लिया। शेर के पलटते ही उसने वहां से गाड़ी दौड़ा ली। वहीँ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौजूदा स्थान पर एक नहीं बल्कि कई लोगों की आवाजें आ रही है। साथ उस मौके पर कोई चार पहिया वाहन खड़ा है और उसका तेज प्रकाश दिखाई दे रहा है। इसी रोशनी में शेर भी दिखाई दे रहा है।

जो वीडियो बनाया गया है वह भी चार पहिया वाहन से बाहर पौधों के नजदीक से बनाया गया है। बरहाल इस तरह के वायरल वीडियो से लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। वहीँ लोग भी बिना किसी प्रमाणिक पुष्टि के वीडियो को शेयर करने में लगे हुए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri