सतना। मंगलवार-बुधवार की रात NH-75 पर एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है।
यह हादसा सतना जिले के कोलगवां थाना छेत्र के कारगिल ढाबा हुआ है। सभी मृतक और घायल रीवा घोघर के रहने वाले है। नागौद से वापस रीवा जाते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीँ दो लोगों की जिला अस्पताल में मौत हुई है।
