राजगढ़। राजगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत अजीबो-गरीब तस्वीर सामने आई है। सरकारी अफसरों ने गंदगी फ़ैलाने वाले लोगों से सरेआम उठक बैठक लगावाई।
दरअसल राजगढ़ एसडीएम रमेश पांडे और सीएमओ इकरार अहमद ने नगर में स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान खुले में शौच करने वाले लोगों से उठक बैठक लगावाई। साथ ही उठक बैठक नहीं लगाने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके अलावा दुकानों के बाहर कचरा फैला रहे दुकानदारों की दुकान पर उसी का कचरा और गोबर फेंक कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई को देखने के लिए कई लोगों की भीड़ उमड़ गई।
