उज्जैन। उज्जैन की शिप्रा नदी में पिछले काफी समय से कान्ह नदी का गन्दा पानी मिल रहा है। इससे त्रिवेणी घाट पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी आ रही थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे तत्काल रोकने और कड़े कदम उठाने के आदेश दिए है।
कमलनाथ ने अपने आदेश में कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं को अमावस्या पर स्नान के लिए साफ़-स्वच्छ जल मिले, उसको लेकर प्राथमिकता से व्यापक प्रबंध किये जाए। पहले क्या होता था, उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। हमारी प्राथमिकता है कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के लिए साफ़ जल मिले और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश नहीं किया जाएगा। इसको लेकर व्यापक प्रबंध किए जाएँ।
