छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में एक किसान के कुएँ में कोबरा नाग गिर गया। कुएँ में गिरने से नाग की हड्डियां टूट गई थी। किसान ने सर्प मित्र की मदद से कोबरा को कुएँ से निकाला और उसका सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी।
मामला छिंदवाड़ा जिले के राजना गांव का है। जहां एक किसान के कुएँ में कोबरा होने की बात सामने आई। किसान ने सर्प मित्र हेमंत को बुलाया। रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र हेमंत ने देखा कि कोबरा घायल है। जिसके बाद वह उसे वेटरिनरी अस्पताल ले गए। जहाँ कोबरा का सफल ऑपरेशन किया गया।
पशु चिकित्सक अंकित मेसराम ने बताया कि कोबरा कि रिप्स स्किन को तोड़ते हुए बाहर आ गईं थीं। इसके चलते उसका ऑपरेशन करना पड़ा। साथ ही अंहिसा प्रेमी दीपकराज जैन णमोकार मंत्र सुनाकर दीर्घायु की कामना की। डॉक्टर का कहना है कुछ दिनों में कोबरा बिल्कुल ठीक हो जाएगा। जिसके बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
