खरगोन। खरगोन में 34 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर ने डीआरपी लाइन के सामने गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नही चल पाया है। मृतक डॉक्टर नीमच जिले में पदस्थ है और खरगोन अपने परिवार से मिलने आया था।
आत्महत्या करने वाले डॉक्टर का नाम राजेश सोलंकी है और वह खरगोन जिले के सेगांव के रहने थे। कोतवाली पुलिस ने मृतक डॉक्टर के पास से सल्फास गोली के खाली पैकेट जब्त किए है। मृतक डॉक्टर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
