May 10, 2026

कार में आग के बाद बचा परिवार

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में सिंहनिवास के पास सोमवार की रात एक कार मारुति 800 में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी छह लोग बच गए। सभी पोरसा में पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अहमदाबाद जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक भाई की शादी में शामिल होने पोरसा आए धर्मेंद्र पुत्र शिवसिंह खटीक अपनी मारुति कार से वापस अहमदाबाद जा रहे थे। सिंहनिवास के पुल के पास तार जलने की गंध आते ही पूरा परिवार कार से उतर गया। इन लोगों के उतरते ही कार के बोनट से आग निकलने लगी और गाड़ी जलकर खाक हो गई।

इस दौरान गाड़ी में रखा सामान भी जल गया। कार में शिव सिंह की पत्नी प्रिया खटीक, बेटा सनी, राज, भतीजा रानू खटीक, भतीजी पूजा खटीक सवार थे। कार सवार लोगों का कहना था कि ईश्वर ने हमे समय रहते सद्बुद्धि दी और हम कार से उतर गए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri