दमोह। सड़क दुर्घटना में अपने बेटे खोने वाले शिक्षक ने बेटे की तेरहवीं पर हेलमेट बाँट कर बड़ा सामाजिक संदेश दिया है। शिक्षक ने बेटे की तेरहवीं में पहुंचें ऐसे अभिभावकों को हेलमेट दिया जिनके एक या दो बेटे हैं। क्षेत्र के लोग भी शिक्षक की पहल की सराहना कर रहे हैं।
दमोह जिले के तेजगढ़ संकुल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र दीक्षित के बड़े बेटे विभांशु दीक्षित का 21 नवंबर को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। विभांशु बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। शिक्षक महेंद्र दीक्षित ने बताया कि मेरा बेटा सड़क हादसे के कारण भले ही दुनिया में नही रहा। लेकिन किसी के बेटे की सड़क हादसे में मौत न हो इसलिए उन्होंने आज हेलमेट देकर सकारात्मक संदेश दिया है।
महेंद्र ने पुत्र की तेरहवीं में तेहगढ़ के स्कूलों की छात्राओं को भी आमंत्रित किया था। महेंद्र ने उन्हें भी संदेश दिया कि अपने भाई, पिता को बिना हेलमेट के घर से न निकलने दें।
