रीवा। रीवा में ट्रक और बस में हुई भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई है। यह भीषण हादसा गुरुवार सुबह करीब छह बजे हुआ। घटना में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरअसल प्रधान ट्रेवल्स की बस रीवा से सीधी जाते समय गुढ बाईपास के पास सामने से आ रही एक ट्रक में भिड़ गई। भीषण इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बस में पचास से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस के अंदर दबे हुए लोगों को निकलकर अस्पताल पहुँचाया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस भीषण सड़क हादसे को लेकर दुःख जाहिर किया है। कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि, “रीवा से सीधी जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस भीषण दुर्घटना में मृत सभी यात्रियों के परिवारो के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएँ। इस दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों का समुचित इलाज कराने के निर्देश। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश।“
