उज्जैन। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे कार सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्ची शामिल है।
बताया जा रहा है किपरिवार उज्जैन में शादी में शामिल होकर लौट रहा था। इस दौरान पीपल्या मोलू चौराहे पर कार का एक्सीडेंट हुआ। मृतकों में तीन नागदा के और दो मृतक मंदसौर के बताए जा रहे हैं।
