शिवपुरी। कई बार आवेदन देने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो नाराज किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया। किसान कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। किसान का कहना है कि जब तक कलेक्टर मेरी जमीन का निराकरण नही करेंगी जब तक में यही खड़ा रहूंगा। किसान को मनाने का काफी प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। खबर लिखे जाने तक पुलिस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और किसान को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती कस्बे में रहने वाले पंडित राजेंद्र दुबे पेशे से किसान हैं। वह पिछले काफी दिनों से जमीन के प्रकरण को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। वह कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली से दुखी होकर राजेंद्र दुबे सुबह छह बजे आत्महत्या करने के उद्देश्य से भौंती कस्बे में स्थित पानी के टंकी पर चढ़ गए। किसान ने प्रशासन को संदेश भेजा हैं कि जब तक कलेक्टर मेरी जमीन का निराकरण नही करेंगी तब तक मैं यहीं खड़ा रहूंगा।
