May 10, 2026

तेंदुए का शव मिलने से सनसनी

छतरपुर। छतरपुर में जंगल में एक मृत तेंदुआ का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जंगल में पार्टी मनाने गए कुछ युवकों की नजर मृत तेंदुआ पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वन्य अधिकारियों को दी। अभी तक तेंदुए की मौत का कारण सामने नहीं आया है।

दरअसल छतरपुर जिले के बिजावर वन परीक्षेत्र के अंतर्गत देवरा के जंगल में हथनीटोर के पास कुछ युवक पार्टी मनाने गए थे। जब उन्हें वहां तेंदुआ दिखा तो भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ युवकों ने हिम्मत करके पास जाकर देखा तो पता चला कि तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा था। युवकों ने तत्काल वन्य अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन उनके मोबाइल नंबर नहीं लग रहे थे। युवकों ने बमुश्किल वन्य अधिकारियों को सूचना दी।

तेंदुआ पूरी तरह तंदरूस्त दिखाई दे रहा था। उसकी मौत कैसे हुई अब वन विभाग का अमला जांच के बाद ही यह बता पाएगा। बिजावर क्षेत्र में इसके पहले भी जंगली जानवरों की मौत तथा जंगल की अवैध कटाई और जंगली इलाके से अवैध तरीके से रेत उत्खनन होता आ रहा है।

बता दे कि देवरा का जंगल पन्ना टाईगर रिजर्व से सटा होने के कारण अकसर टाईगर रिजर्व के तेंदुए घूमते हुए आ जाते हैं। छतरपुर-किशनगढ़ मार्ग पर हथनीटोर के पास घना जंगल है। रमणीक स्थान होने के कारण युवक वहां पर पार्टी मनाने के लिए गए थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri