मंदसौर। जहाँ इस समय प्याज का दाम आसमान छू रहा है। किसानों के खेत से प्याज चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीँ दूसरी तरफ मंदसौर मंडी में पिछले पांच दिनों से किसान अपना प्याज बेचने के लिए रुके हुए हैं लेकिन उनका प्याज ही नहीं बिक रहा है। यहाँ व्यापारी किसानों से प्याज नहीं खरीद रहे हैं, वहीँ मंडी समिति भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
दरअसल प्याज बेचने आए किसान और किसी व्यापारी का विवाद हो गया था। ऐसे में सभी व्यापारियों ने प्याज खरीदना बंद कर दिया है। किसानों की मांग है कि जिला प्रशासन को इस मामले में दखल देना चाहिए। इस समय पूरे देश में प्याज की काफी किल्लत है। वहीँ यहाँ प्याज बिकने को आए है लेकिन आपसी विवाद में नहीं बिक पा रहे है। प्रशासन को इसमें रास्ता निकालना चाहिए। जिससे किसानों के प्याज बिक जाए और जो प्याज के दाम में आग लगी है वह कुछ समय के लिए थम जाए।
