इंदौर। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे इंदौर के एरोड्रम रोड थाने के पास पंचशील नगर मेन रोड पर एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया है। सड़क पर टैंकर पलटने के कारण उसमें से लगातार केमिकल का रिसाव हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस बल मौके पर पहुँच गया है।
