उमरिया। उमरिया के चंदिया थाना अंतर्गत खैरवार रेत खदान में माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी तक पहुँच गई। माफियाओं के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मृत व्यक्ति का नाम लल्लू उपाध्याय है और वह करकेली का रहने वाला है। दोनों घायलों में से एक को जबलपुर भेजा गया वहीँ दूसरे का इलाज उमरिया में किया जा रहा है। बता दे कि एक माह पूर्व भी रेत माफियाओ के बीच गोली बारी हुई थी। एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
