May 10, 2026

उम्र 7 साल, 8 मिनट में ऊँगलियों पर 200 सवालों का जवाब, शहर ने बिछाए पलक पाँवड़े

सतना। महज 8 मिनट में अंगुलियों से 200 प्रश्नों का उत्तर देकर सतना के सात वर्षीय बालक उबेद अमी ने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। कम्बोडिया में आयोजित विश्व प्रतिस्पर्धा में 92 देशों के प्रतिभागियों के बीच अपने देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले उबेद का घर वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने ढ़ोल नगाड़ो के साथ फूल माला पहनाकर उबेद की उपलब्धि पर जश्न मनाया।

सतना जिले के मैहर निवासी उबेद अमी ने कम्बोडिया में हुई यू सी मास की विश्व प्रतिस्पर्धा में 92 देशों के 7000 बच्चों के साथ भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में ABCD चार कैटेगरी के एग्जाम हुए। उबेद अमी ने डी कैटेगरी की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। उबेद ने अपने हुनर से देश, प्रदेश व मैहर का नाम विश्व में रोशन किया है।

उबेद के हुनर को देखकर विश्व के 92 देशों के प्रतिभागी और विश्व के सभी आगुन्तअक मेहमान उन्हें देखते ही रह गए। उबेद मात्र आठ मिनट में अंगुलियों से 200 प्रश्नों का फटाफट जवाब देकर विश्व विजेता बन गया। विश्व विजेता उबेद जब अपने घर लौटा तो शहर वासियों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। शहर वासियों ने माला पहनाकर जुलूस निकाला, मिठाइयाँ बाटी। उबेद के विश्व विजेता बनने के बाद जहाँ मैहर में खुसी की लहर है। वहीँ उबेद के माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri