बैतूल। बैतूल के छात्रावास में छात्रों के खाने से इल्ली निकलने का मामला सामने आया है। छात्रों ने इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की। जिसके बाद कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम मामले की जाँच करने के लिए छात्रावास पहुंचे हैं।
दरअसल मामला बैतूल के पोस्ट मेट्रिक छात्रावास का है। जब छात्रावास के छात्रों को खाना परोसा गया तो आलू गोभी की सब्जी में इल्ली निकली। यह देख छात्रों ने खाने का बहिष्कार कर दिया और मामले की जानकारी कलेक्टर को दी।
