बड़वानी। प्रदेश का एक स्थान ऐसा भी है जहाँ जमीन से प्राचीन धरोहर के रूप में बेशकीमती पत्थर निकल रहे हैं। पुरातत्व विभाग ने यहाँ बाकायदा साइन बोर्ड भी लगवा दिया है। लेकिन अब देख-रेख के आभाव में बेशकीमती पत्थर नष्ठ हो रहे हैं।
दरअसल बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के ग्राम जलगोन में पिछले काफी समय से बेशकीमती पत्थर निकल रहे हैं। जब इस बात की जानकारी पुरातत्व विभाग को मिली तो उन्होंने यहाँ पर साइन बोर्ड भी लगा दिया। लेकिन इसके बाद इन पत्थरों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस दौरान खेत में बुवाई करते समय भगवान शनि की प्रतिमा रूपी पत्थर निकला। ग्रामीणों ने पत्थर को मंदिर में स्थापित कर दिया। अब जब भी यहाँ जमीन से कोई प्रतिमा या पत्थर निकलता है, ग्रामीण उसे सहेजकर मंदिर परिसर में रख देते हैं। हालाँकि देख-रेख के अभाव में पत्थर नष्ठ हो रहे हैं।
वहीँ खेत के मालिक का कहना है कि शुरुआत में पत्थर निकलने के बाद उन्होंने ध्यान नही दिया। बाद में जब वह बीमार पड़े तो उन्होंने बडवे को दिखाया। बडवे ने उन्हें सलाह दी कि यह पत्थर भगवान शनि की प्रतिमा है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा कर दो सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद मैंने ऐसा ही किया और सब ठीक हो गया। मंदिर में दर्शन करने के लिए कई श्रद्धालु पहुँचते हैं।
