May 10, 2026

रेलवे फाटक पर फंसे ट्रक और ट्रैक्टर, दूसरे ट्रेक से धड़धड़ा कर गुज़र गई मालगाड़ी

सागर। सागर में उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब एक ट्रक और ट्रैक्टर फाटक के अंदर फंस गया। इस दौरान दूसरे ट्रैक से मालगाड़ी धड़धड़ाते हुए निकल रही थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दरअसल खुरई शहर के नंबर 6 खिमलासा रेलवे फाटक माल गाड़ी आने की सूचना मिलने पर धीरे-धीरे बंद होंगे लगा। उस समय ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली रेलवे पटरियों को क्रॉस कर रहे थे। ये वाहन रेलवे पटरियों को क्रॉस करते, उससे पहले ही फाटक बंद हो गया। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका गहरा गई। हालाँकि ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली को फाटक के पास तक लाया गया और दूसरे ट्रैक से मालगाड़ी निकाली गई। स्थानीय कर्मचारियों और लोगो की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक खिमलासा की ओर से खुरई शहर की तरफ आ रहा था। ट्रक के फंसने से करीब आधे घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। इससे करीब 45 मिनट तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri