पन्ना। बाघ संरक्षण के मामले में विश्व गुरु बन चुके पन्ना टाइगर रिजर्व में शुक्रवार से 10 ईयर्स टी3 वॉक कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे देश से पर्यावरण प्रेमी युवक और युवतियां भाग लेने के पहुंच गए हैं।
20 से 26 दिसंबर तक चलने वाले 10 ईयर्स टी3 वॉक कार्यक्रम का आयोजन विश्व प्राकृतिक निथी, मध्य प्रदेश वन विभाग एवं मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नर बाघ टी3 के भागने वाले रास्तों पर रिसर्च होगी।
दरअसल साल 2009 में यहाँ बाघों की संख्या शून्य पर पहुँच गई थी। तब पेंच टाइगर रिजर्व से टी3 बाघ को लाकर यहाँ छोड़ा गया था। कुछ दिनों बाद टी3 बाघ यहाँ से भागकर सागर होते हुए दमोह जिले तक पहुँच गया था। इसके बाद पेंच टाइगर रिजर्व की टीम जाकर टी3 बाघ को वापस लेकर आई। इस घटना के दस वर्ष पूरे होने पर 10 ईयर्स टी3 वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
