इंदौर। शुक्रवार का दिन इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए ख़ास होने वाला है। दरअसल शुक्रवार से निजी एयरलाइन्स गो एयर इंदौर से अपनी फ्लाइट का संचालन शुरू करने जा रही है।
दरअसल कंपनी एक साथ चार शहरों के लिए इंदौर से अपनी आठ फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही इंदौर में फ्लाइट की कुल संख्या 80 के पास हो गई है। नए साल में यह संख्या 90 के पार पहुँच जाएगी। वहीँ मार्च में शुरू हो रहे समर शेड्यूल में यह संख्या बढ़ कर 100 के पार हो जाएगी। कंपनी ने बताया कि वह इंदौर से चार फ्लाइट अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
फ्लाइट इंदौर से सुबह आठ बजे उड़ान भरकर 9 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। अहमदाबाद से दोपहर 3.35 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट शाम पांच बजे इंदौर पहुंचेगी। फ्लाइट सुबह 7.50 बजे इंदौर से उड़ान भरकर 9.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। विमान इंदौर से शाम 5.55 बजे उड़ान भरकर 7.40 पर दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली से सुबह 5.50 बजे उड़ान भरकर 7.20 पर इंदौर पहुंचेगा। बेंगलुरु से विमान सुबह 4.40 पर उड़ान भरकर सुबह छह बजे इंदौर पहुंचेगा। इंदौर से सुबह 7.15 बजे उड़ान भरकर 9.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से सुबह 4.55 बजे उड़ान भरकर 6.45 पर इंदौर पहुंचेगा।
