जबलपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन की आंच मध्य प्रदेश तक पहुँच गई है। शुक्रवार को जबलपुर में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किया जा रहा प्रदर्शन हिंसक हो उठा।
दरअसल पुलिस द्वारा प्रदर्शन को रोकने पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। भारी पथराव के कारण कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा फैला रहे लोगों ने पुलिस की गाड़ी और एम्बुलेंस पर भी पथराव किया। बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। उपद्रवी भीड़ अभी भी पुलिस पर पथराव कर रही है।
