श्योपुर। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में विधायक फ़ोन पर किसान से गाली गलौज कर रहे है। वह किसान को बर्बाद करने और रासुका लगाने की धमकी दे रहे हैं। किसान ने बिजली की समस्या को लेकर विधायक को फ़ोन किया था। इस पर विधायक भड़क गए और कहा कि मैं अभी भोपाल हूं। श्योपुर आकर देखता हूं। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का है। हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
