डबरा। सिंध नदी के लिधौरा घाट पर एसएफ के जवानों ने तीन पनडुब्बियों को जब्त किया। इन पनडुब्बियों की मदद से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर कार्रवाई में जुटा हुआ है।
दरअसल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि लिधौरा घाट पर पनडुब्बियों की सहायता से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और एसएफ के जवानों ने पानी में कूदकर पनडुब्बियों को जब्त किया। एक पनडुब्बी को पानी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एसएफ के 5 जवान प्रधान आरक्षक ओपी यादव, कॉस्टेबल धर्मवीर सिंह, सनुज कुमार, राकेश गुर्जर, दर्शन सिंह सहित अन्य कार्रवाई में लगे हुए हैं।
