May 10, 2026

जबलपुर उपद्रव मामले में 35 गिरफ़्तार, 500 पर मामला दर्ज

जबलपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जबलपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 35 उपद्रवी लोगों को गिरफ्तार किया है। 51 उपद्रवी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीँ 500 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जबलपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छह एफआईआर दर्ज की है।

बता दे कि शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जबलपुर में हिंसक प्रदर्शन हुआ। पुलिस द्वारा प्रदर्शन को रोकने पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। भारी पथराव के कारण कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। फ़िलहाल जबलपुर में कर्फ़्यू जारी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri