उज्जैन। उज्जैन के दशहरा मैदान स्थित बैंक ऑफ इंडिया से करीब एक हफ्ते पहले गायब हुए सोने के जेवरात बैंक की खिड़की के पास मिले है। पुलिस और बैंक अधिकारी मामले की जाँच में लगे हुए हैं। इस मामले में बैंक के अधिकारी की संलिप्तता होने का शक जताया जा रहा है। इस मामले से जुड़े अधिकारी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।
बता दे कि घटिया निवासी एक महिला ने 30 लाख के सोने के जेवरात गिरवी रखकर 9 लाख रुपए का लोन लिया था। एक हफ्ते पहले जब महिला रुपए वापस जमा करवाकर अपने गहने लेने पहुँचीं तो पता चला बैंक के लॉकर में रखे सोने के जेवरात गुम हो गए। इस मामले में माधवनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
