भिण्ड। भिण्ड में रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर ने साइकिल पर सवार छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में हैं।
दरअसल आईएएस स्कूल का छात्र हरेंद्र बघेल साइकिल पर सवार होकर पढ़ने जा रहा था। इस दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अटेर रोड बॉम्बे बिल्डिंग के सामने वह गाय से टकराकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
