भोपाल। अब प्रदेश के गौ मालिक अपनी गायों के लिए योग्य वर यानी बैल का चुनाव कर सकेंगे। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से डाटा बेस भी तैयार किया जा रहा है। जिसके आधार पर गौ मालिक अपनी गायों के लिए बैल का चुनाव कर सकेंगे।
दरअसल विभाग ‘सिरे’ नाम से एक डायरेक्टरी तैयार कर रहा है। इसमें गीर, साहिवल, थरपरकर, मुर्रा, मालवी और निमाड़ी नस्ल के बैलों का पूरा डाटा शामिल किया गया है। फ़िलहाल डायरेक्टरी में 200 बैल शामिल किए गए हैं।
डाटा बेस में बैलों की नस्ल, उनकी सेहत, उनकी माताओं की दूध दोहन क्षमता की बारे में जानकारी दी गई है। भोपाल में हर साल बैलों की 16 नस्लों के 28 लाख सीमेन डोज तैयार होते हैं। इस डाटा बेस की मदद से 40 लाख सीमेन डोज तैयार किए जा सकते हैं। इनका उपयोग गायों के लिए करेंगे।
