पन्ना। पन्ना की पत्थर खदान में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए है। मृत तेंदुए के शव की डॉग स्कॉट टीम से जांच कराई जा रही है।
तेंदुए का शव जिले विश्राम गन रेंज कि सरकोहा बीट के जंगलों में लगी पत्थर खदान में मिला है। वन विभाग के अधिकारी डीएफओ ने बताया कि यह तेंदुआ काफी बुजुर्ग हो चुका था और प्रथम दृष्टया प्राकृतिक मौत का मामला लग रहा है। लेकिन डॉग स्कॉट टीम से बारीकी से जांच करा रहे हैं। जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि तेंदुए की प्राकृतिक मौत हुई है या फिर किसी ने इसे मारा है।
बता दे कि पन्ना के जंगलों में जंगली जानवरों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन पन्ना में तेंदुए की शिकार की घटनाएं भी आए दिन देखने को मिलती रहती है। फिर चाहे वह पन्ना जिले की किसी भी रेंज की हो।
