July 31, 2026

12 बजते ही जन्मे प्रभु यीशु, आज मनाया जा रहा है क्रिसमस

इंदौर। भारत समेत दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंदौर में भी क्रिसमस को लेकर ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। रोशनी से नहाए शहरभर के गिरजाघरों में मंगलवार रात से ही बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग पहुंचे। रात को जैसे ही 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की गई, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मेरी क्रिसमस कहा। सर्द रात में भी लोगों का उत्साह कम नहीं नजर आया।

इंदौर के रेड चर्च, संत जोसफ चर्च नंदा नगर, संत अरनाल्ड चर्च विजय नगर, संत नार्बट चर्च कैट रोड आदि स्थानों पर मध्य रात्रि को ऐसा ही नजारा नजर आया। सभी जगह ईसाई समाज के लोग मध्य रात्रि प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए। क्रिसमस के अवसर पर आज दिन भर गिरजाघरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri