July 31, 2026

एयरपोर्ट की पार्किंग आज से दिल्ली की निजी कंपनी के हाथों में

इंदौर। मंगलवार रात से इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर हवाई अड्डे की पार्किंग व्यवस्था दिल्ली की निजी कंपनी के हाथों सौंप दी है। कंपनी ने इंदौर एयरपोर्ट पर भी दिल्ली एयरपोर्ट की तरह ऑटोमेटेड मशीन से पर्ची देने की व्यवस्था की है। यहाँ अच्छी बात यह है कि ऑपरेशन स्टाफ और शुल्क पहले की तरह रहेगा। एयरपोर्ट पर यह सुविधा शुरू होने पर पहले दो वाहन चालकों का बुके देकर स्वागत किया गया।

इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि हमने अप्रैल में नया टैरिफ प्लान लागू किया था, लेकिन 18 माह से हम खुद व्यवस्था संभाल रहे है। अब पार्किंग निजी कंपनी सन्नी एंटरप्राइजेस को सौंप दी गई है। कंपनी ने एयरपोर्ट पर प्रवेश और निर्गम पर दो मशीने लगाई है। यहाँ मशीन में बटन दबाते ही स्लिप निकलेगी और बेरियर खुल जाएगा। इसके बाद वाहन सीधे अंदर चले जाएंगे। वहां से आते समय मशीन पर स्लिप लगाने पर ही बेरियर खुलेगा, ज्यादा समय होने पर पैसा देना होगा। इसके लिए कंपनी के कर्मचारी वहां होंगे।

शुरुआत में तीन दिनों तक ट्रायल किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो कंपनी के लोग इसमें सुधार करेंगे। यात्रियों को वाहन से उतारने या बैठाने के लिए तीन मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद वाहन को या तो पार्किंग में जाना होगा या फिर बाहर ले जाना होगा। व्यावसायिक वाहनों से यात्रियों को पिकअप करते समत 40 रुपए का चार्ज वसूला जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri