जबलपुर। जबलपुर एसटीएफ ने तेंदुए की खाल बेचने आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को आरोपियों के पास से एक तेंदुए की खाल बरामद हुई है।
दरअसल खाल तस्कर रीवा से खाल बेचने के लिए जबलपुर आए थे। एसटीएफ ने अधारताल से आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने खाल सहित आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्त कर दिया है।
