भिंड। खेत की मेड पर स्थित पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में गाँव के कुछ लोगों ने किसान को जिंदा जला दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
मामला भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के वीरमपुरा गांव का है। यहाँ पर खेत की मेड पर स्थित पेड़ काटने को लेकर किसान का गाँव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपियों ने रात को किसान की झोपड़ी में आग लगा दी।
