मंदसौर। मंदसौर के पिपलिया मंडी क्षेत्र के किसान इन दिनों नीलगायों से काफी परेशान है। नीलगाय खेतों में खड़ी फसल को चौपट कर रही है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालत यह है कि कड़ाके की ठंड में भी किसानों को दिन-रात खेतों की चौकीदारी करना पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से नीलगायों पकड़ने की योजना बनाने की मांग की है।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि रात के समय नीलगाय आकर फसलों को बर्बाद कर रही है। हम इन्हें भगाते भी हैं तो यह वापस आ जाती है। इनके कारण गेंहू की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से नीलगायों पकड़कर दूसरी जगह ले जाने की मांग की है।
