May 10, 2026

इंदौर के अस्पताल में जन्मे सलमान की यादों को संजोयेगी सरकार

इंदौर। शुक्रवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। सलमान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था। अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार कल्याणमल नर्सिंग होम को तोड़कर वहां पर सौ करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अस्पताल बनाने जा रही है। इस अस्पताल में सलमान खान की बचपन की यादों को संजोया जाएगा। जब यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा तो इसका उद्घाटन भी सलमान खान के हाथों ही कराया जाएगा।

दरअसल सलमान खान के दादा अब्दूल रशीद खान अफगानिस्तान से इंदौर आए थे। वह होलकर शासन में 12 साल तक पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात रहे थे। सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। सलमान खान के परिवार के कई सदस्य आज भी इंदौर के खान कंपाउंड में रहते हैं।

सलमान खान का इंदौर की रहने वाली 78 साल की रुकमणि भाटी से ख़ास सम्बन्ध रहा है। दरअसल रुकमणि भाटी ही वह महिला है जिस पर डिलिवरी करवाने से लेकर सलमान की मालिश तक का जिम्मा था। रुकमणि भाटी बताती है कि जब उन्होंने सलमान के जन्म की खबर सलीम साहब को सुनाई थी तो उन्होंने खुश होकर उन्हें 100 रुपए का नोट दिया था। उस ज़माने में ये बहुत बड़ी रकम थी। करीब आठ साल पहले जब सलमान इंदौर आए थे तो उन्होंने रुकमणि भाटी को मिलने के लिए होटल भी बुलाया था। इस दौरान रुकमणि भाटी ने सलमान खान को शादी की सलाह दी थी, लेकिन सलमान ने शादी करने से इंकार कर दिया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri