छतरपुर। सागर लोकायुक्त ने एनएचएआई के मैनेजर को एनओसी जारी करने की एवज में 1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी एनएचएआई मैनेजर का नाम सुरेश कुमार अग्निहोत्री है। वह पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने की एवज में गणेश कोरी से रिश्वत की मांग कर रहा था। इस पर गणेश में सागर लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी। गणेश की शिकायत पर सागर लोकायुक्त ने एनएचएआई मैनेजर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
